बुका पर्यटन स्थल में कार्य करने वाले मजदूरों को 5 माह से…- भारत संपर्क

0

बुका पर्यटन स्थल में कार्य करने वाले मजदूरों को 5 माह से नहीं मिला वेतन

कोरबा। कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत एतमानगर वनपरिक्षेत्र में आने वाले पर्यटन स्थल बुका के कर्मी समस्या से जूझ रहे हैं है। बुका वन प्रबंधन समिति के द्वारा बुका पर्यटन स्थल में कार्य करने वाले मजदूरों को पिछले 5 माह से वेतन भुगतान नही किया गया है। बताया जाता है कि मजदूरों द्वारा इसके लिए कई बार अधीनस्थ वन विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है, लेकिन अधिकारी इस विषय को लेकर गंभीर नजऱ नही आ रहे है। जिससे यहां कार्यरत मजदूरों में खासी नाराजग़ी देखने को मिल रही है।बताया जाता है कि डीएफओ कुमार निशांत अभी दिवाली व छठ पर्व मनाने अपने गृहग्राम गए हुए हैं। दिवाली के पूर्व रेंजर से वेतन देने की बात की गई थी, लेकिन दिवाली में किसी भी मजदूर को वेतन नही दिया गया। यहां के अधिकारी भी मजदूरों से ठीक व्यवहार नही करते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटकों को नौका विहार, घुड़सवारी, भोजन व नास्ते की व्यवस्था करने की पूरी जिम्मेदारी वन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों की रहती है। यहां पर कार्यरत सभी कर्मचारी पूरी मेहनत करते तो है, लेकिन समय पर वेतन नही मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 5 माह से किसी भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नही हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…| इस खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया तो बिना कपड़ों के घूमूंगा, जानिए किसने किया चौ… – भारत संपर्क