बिलासपुर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, भीषण आग…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, भीषण आग…- भारत संपर्क






बिलासपुर। रसोई गैस जहां खाना बनाने में सुविधाजनक होती है, वहीं इसका जरा-सा लापरवाह उपयोग बड़े हादसे का कारण बन सकता है। रविवार को बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक हादसा हुआ, जब खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1:30 बजे सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक मकान में खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। मकान के नीचे एक दुकान और ऊपर बैग का गोदाम था। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद उठी लपटें और धुआं इतनी तेजी से फैला कि पूरा घर और गोदाम आग की चपेट में आ गया।

आग की लपटों में घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बैग और फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए। गोदाम में रखे बैग भी जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह आग आसपास के मकानों में भी फैल सकती थी। इस हादसे में घर के तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, गैस रिसाव से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रसोई गैस का उपयोग करते समय सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करें और किसी भी प्रकार की गंध या रिसाव महसूस होने पर तुरंत गैस बंद कर खिड़कियां खोल दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


Post Views: 10



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम, दल्लीराजहरा–रावघाट…- भारत संपर्क| जन्माष्टमी पर यंग गर्ल्स हर्षाली मल्होत्रा की तरह पहनें सूट, सब करेंगे तारीफ| फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं होने पर 10 स्कूल बसों पर 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई, दो… – भारत संपर्क न्यूज़ …| सचिन तेंदुलकर ने सुरेश रैना को बना लिया अपना बेटा, 30 हजार फीट की ऊंचाई पर … – भारत संपर्क| MP: भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप – भारत संपर्क