लव कुश कश्यप बने रतनपुर नगर पालिका परिषद के नए अध्यक्ष ,…- भारत संपर्क

0
लव कुश कश्यप बने रतनपुर नगर पालिका परिषद के नए अध्यक्ष ,…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

धार्मिक नगरी रतनपुर में नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप ने जीत दर्ज की तों वहीं पार्षद पद मे भी आठ प्रत्याशीयो ने भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की पांच वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशीयो ने जीत दर्ज की है।और वही निर्दलीय प्रत्याशीयो मे दो वार्डों से जीत दर्ज की है।

रतनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद सहित पंद्रह वार्डों के पार्षद पद के लिए 11 फ़रवरी को हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न हुई जिसमे अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप  1112 वोटो से निर्वाचित हुए हैं। वहीं पार्षद पद के लिए वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी ममता पाव, ने 138 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड दो से भाजपा की इंदु यादव,ने 201 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड तीन से कांग्रेस प्रत्याशी शशि दुबे ने 417 वोटो से जीत दर्ज की , वार्ड क्रमांक चार से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील अग्रवाल, ने 352 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक पांच में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज पाटले ने 113 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक छह में कांग्रेस से अर्चना संतोष सोनी, ने 134 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस प्रत्याशी रामफल श्रीवास, ने 233 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक आठ में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पकांत गोविंदा कश्यप, ने 286 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक नौ में भाजपा प्रत्याशी कुश कहरा,ने 224 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक दस में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कमलसेन,ने 160 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक ग्यारह में भाजपा प्रत्याशी बीनू निराला ने 65 वोटो से जीत दर्ज की , वार्ड क्रमांक बारह में निर्दलीय प्रत्याशी हकीम मोहम्मद ने 407 वोटो से जीत दर्ज की , वार्ड क्रमांक तेरह में भाजपा प्रत्याशी सूरज कश्यप,ने 23 वोटो से जीत दर्ज की वार्ड क्रमांक चौदह में भाजपा प्रत्याशी हर्ष पटेल ने 154 वोटो से जीत दर्ज की और वार्ड पंद्रह में भाजपा प्रत्याशी हीरालाल मरावी ने 368 वोटो से निर्वाचित हुए हैं। नगर पालिका परिषद के चुनाव में इस बार पुरे 15 वार्डो मे 29 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहा पर 21085 मतदाताओं में 15310 लोगों ने अपना मत का प्रयोग किया जिसकी गिनती कल सुबह शहीद नूतन सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर में सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ जहां पर अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शीतल जायसवाल को 2309 निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैया यादव को 3179 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी रमेश सूर्य को 2985 वोट प्राप्त हुए एवं भाजपा प्रत्याशी लव कुश कश्यप को 4291 वोट प्राप्त हुवा अंत मे भाजपा प्रत्याशी लव कुश कश्यप ने 1112 वोटो से जीत दर्ज की।

नगर पालिका रतनपुर परिषद का चुनाव इस बार बहुत ही दिलचस्प रहा जो की राष्ट्रीय पार्टी एवं निर्दलीय के बीच अहम मुकाबला रहा चुनाव के बीच निर्दलीय प्रत्याशी राष्ट्रीय पार्टी से बहुत आगे दिख रहे थे जैसे-जैसे चुनाव सामने आता गया वैसे-वैसे राष्ट्रीय पार्टी के नेता लोग रतनपुर में बागडोर संभालते एवं राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ताओं मैं जोश भरा ज़ब भारतीय जनता पार्टी को वरिष्ठ नेता वी रामा राव रतनपुर की कमान सम्हाले तब सारे कार्यकर्ताओं को चार्ज किया और बाजी को पलट के रख दिया और लव कुश कश्यप ने रतनपुर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की लव कुश कश्यप ज़ब जीत के बाद बाहर निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फूल माला से साथ जोरदार स्वागत किया और हाई स्कूल चौक पर आतिशबाजी के साथ नगर में रैली निकाल कर अपनी जीत का जोरदार प्रदर्शन किया एवं उनके साथ में कोटा के छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जुदेव शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता वी रामा राव एवं नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे,


Post Views: 14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क| अब सीक्वल के सहारे इमरान हाशमी! ‘आवारापन 2’ के बाद लाएंगे 13 साल पुरानी इस फिल्म… – भारत संपर्क| स्टेज पर दुल्हन खिंचवा रही थी फोटो, तभी दूल्हे ने तमतमाते हुए मारा कमेंट, फिर बोला-…| छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार,…- भारत संपर्क