महाशिवरात्रि पर श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में महा…- भारत संपर्क

0
महाशिवरात्रि पर श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में महा…- भारत संपर्क

बिलासपुर। सुभाष चौक सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर महा रुद्राभिषेक का विशेष आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 5:00 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 5:00 बजे तक निरंतर 24 घंटे चलेगा।

रात्रिकालीन चार पहर रुद्राभिषेक पूजन विभिन्न पवित्र पदार्थों—जल, दूध, दही, घी, गन्ने का रस, गंगाजल आदि से किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 5:00 बजे महाआरती संपन्न होगी। इस विशेष अनुष्ठान का संचालन प्रयागराज से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा किया जाएगा।

इसके बाद गुरुवार प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भगवान भोलेनाथ को अर्पित अभिमंत्रित रुद्राक्ष श्रद्धालुओं को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

पारद शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व

पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, पारद शिवलिंग की पूजा करने से धन-संपत्ति, समृद्धि, सफलता, सम्मान, संतान एवं सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

शिवपुराण के अनुसार, अन्य शिवलिंगों की अपेक्षा महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग की पूजा करने से हजार गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। इसके स्पर्श मात्र से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पारद की उत्पत्ति भगवान शिव के अंश से हुई है, और इसमें भगवान शिव, माता लक्ष्मी व कुबेर का स्थायी वास माना जाता है।

महाशिवरात्रि पर्व के इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है।


Post Views: 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा…- भारत संपर्क| Viral Video: ‘डेरिंग दादी’ का कारनामा तो देखिए; 8 फीट लंबे सांप को यूं दबोचा, फिर गले…| फिलिस्तीन को अलग मुल्क बनाकर रहेगा सऊदी! इजराइल के खिलाफ अब करने जा रहा ये काम – भारत संपर्क| *सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क