आशीर्वाद वैली में भक्तिभाव से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व- भारत संपर्क

0
आशीर्वाद वैली में भक्तिभाव से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व- भारत संपर्क

हाईकोर्ट रोड स्थित आशीर्वाद वैली में कल गोधोली बेलाकली महारुद्राभिषेक किया गया। भगवान शिव के सभी भक्तगण बड़ी सख्या में आकर रुद्राभिषेक पूजा में सम्मिलित हुए।

पंडित हार्दिक शास्त्री ने आज के शुभ दिन का महत्व समझाया।उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं।एक पौराणिक कथा के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए महाशिवरात्रि को शिव जी का जन्मदिन माना जाता है।

एक अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।इसी वजह से इस दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।शिवरात्रि हिंदुओ के प्रमुख त्योहारों में से है।

रुद्राभिषेक एवम पूजा में जजमान के रूप में कॉलोनी के वशिष्ठ सदस्य श्री अशोक सिंह सपत्नीक श्रीमती आशा सिंह के साथ सम्मिलित होकर सभी के लिए मंगलकामना किया।उत्सव को आनंदपूर्वक मानने और भक्तिमय बनाने में समिति के धार्मिक कार्य प्रमुख परमेश्वर कौशिक ने विशेष योगदान दिया।कॉलोनी की महिला मंडल ने भी हमेशा की तरह निःस्वार्थ भाव से अपना योगदान दिया।

सभी कॉलोनीवासियों ने सुखद भविष्य की कामना के साथ महादेव से प्रार्थना की।आशीर्वाद वैली के सभी शिव भक्त शिव भक्ति में डूबे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क| Scholarship: थाईलैंड से स्कॉलरशिप में करें पढ़ाई, ट्यूशन फीस होगी माफ… फ्री…| 43 साल की अंगूरी भाभी का फैशन है कमाल, ग्लैमरस अंदाज जीत लेगा दिल| बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’, तलवार लहराने वाला गिरफ्तार,…- भारत संपर्क