महिला जागृति समूह ने मनाया बरखा महोत्सव 2024- भारत संपर्क

0
महिला जागृति समूह ने मनाया बरखा महोत्सव 2024- भारत संपर्क

बरखा महोत्सव 2024 महिला जागृति समूह बिलासपुर (छ. ग )महिला जागृति समूह बिलासपुर की 50से भी अधिक महिलाओ ने समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन एवं समूह की सचिव बिंदू सिंह की सहभागिता के साथ बरखा महोत्सव कार्यक्रम स्थानीय होटल सरकंडा में मनाया गया! कार्यक्रम का कुशल एवं मनोरंजक मंच संचालन डॉक्टर आरती पांडेय ने किया। बरखा महोत्सव समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ ज्योति सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन पर संचालित किया गया। बरखा महोत्सव की अतिथि प्राचार्य निशा क्षत्री बालमुकुंद स्कूल की साथ ही अतिथि डॉ. सुषमा पांड्या जो अभी वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड बनाकर आयी है पहली महिला जो बाइक चलाकर लेह लद्दाख होकर रिकार्ड क़ायम करके आयी है। ओवर आल ग्रीन ब्यूटी के लिए विभा सिंह ने सावन सुंदरी का ताज पहना साथ ही सेसे एवं सावन सुंदरी के मोमेंटो से सम्मानित किया गया लकी गेम के एवं बरखा रानी मेघा रानी, रिमझिम रानी के 4राउंड के बाद बरखा रानी का ताज रश्मि शर्मा दीक्षित को पहनाया गया,मेघा रानी का ताज शोभा गुप्ता जी को रिमझिम रानी का ताज अनीता पटेल के सर पर सुशोभित किया गया सभी को मोमेंटो गिफ्ट, सेसे क्राउन पहनाकर अतिथि एवं समूह की अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना एवं बिंदू सिंह ने सम्मानित किया कार्यक्रम में हरियाली का का प्रतीक ग्रीन थीम को रखा गया था कार्यक्रम में भजन कजरी लोकगीत गीत डांस सब सावन थीम पर आधारित कार्यक्रम रहा सभी ने बहुत इंजॉय किया बेस्ट ज्वैलरीका अवार्ड तानी शिवहरे को मिला एवं बेस्ट हेयर स्टाइल का अवार्डगोल्डी मिश्रा को मिला

महिला जागृति समूह के साथ जो महिलाएं लगातार 4 वर्ष से समाज सेवा के कार्य में लगी हुई है उन्हें समाज सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया समूह में बरखा महोत्सव में अपनी सहभागिता देने के लिए सबको मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. सावन की थीम पर डांस प्रस्तुति रश्मि गुप्ता, ज्योति मिश्रा, रश्मि शर्मा दीक्षित, तानी शिवहरे, अवधी लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुति गोल्डी मिश्रा सभी ने बहुत पसंद किया, पूजा तिवारी, नेहा तिवारी, प्रीति साहू, शुभी ख़ातिक, ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, भजन, निधि सोबती, दोस्ती पर बहुत ही सुन्दर कविता अनीता दुआ जी ने सुनाई, अनीता पटेल ने भी विरह वेदना पर, सावन पर गीत प्रियंका तिवारी, पापिया मित्रा, ज्योति मिश्रा, एवं रश्मि शर्मा ने सुनाएं, समूह में आयी सभी सखियाँ ग्रीन लिबास में बहुत ही सुन्दर लग रही थी वास्तव में सभी विनर थी सभी ने लजीज स्नेक्स के साथ खूब इंजॉय कर सावन उत्सव को सफल बनाया समूह की संस्थापिका सह अध्यक्ष ने समूह केसेवा कार्यों एवं विशेष कार्यकम पर प्रकाश डाला साथ ही आभार प्रदर्शन समूह की ऊर्जावान सचिव बिंदू सिंह ने किया डॉ आरती पांडेय ने अपनीमीठी ओजपूर्ण वाणी से सभी को अंत तक बांधे रखा सभी को सहभागिता मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेलर मालिक संघ का ऐलान; भाड़ा नहीं बढ़ा तो 26 जुलाई से होगा आंदोलन  – भारत संपर्क न्यूज़ …| कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ करेगा 28 जुलाई से आन्दोलन का आगाज,…- भारत संपर्क| करीना की डाइटिशियन ने बताया क्यों मंगलवार को नहीं खाना चाहिए नॉनवेज| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कोतबा को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं…- भारत संपर्क| करीना कपूर की इस फ्लॉप फिल्म की ओरिजनल मूवी ने की थी जबरदस्त कमाई, जरीना वहाब ने… – भारत संपर्क