महतारी वंदन योजना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की…- भारत संपर्क
महतारी वंदन योजना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की बढ़ाई टेंशन
कोरबा। ऑनलाइन पोर्टल पर महतारी वंदन योजना का फॉर्म नहीं भरने वाली आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिकाओ को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नोटिस थमा दिया है। उन्हें पोर्टल पर जीरो एंट्री क्यों प्रदर्शित हो रही है। इस पर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है। अथवा सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।इस नोटिस से आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं हड़कंप मचा हुआ है। महतारी वंदन योजना के तहत कोरबा जिले में बड़ी संख्या में फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों के अलावा में भी अधिकतर फॉर्म ऑफलाइन जमा हो रहे हैं। इसके ऑनलाइन करने का दायित्व आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं को भी सौंपा गया है। पांच फरवरी से योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं आफलाइन आवेदन भर रही हैं। उक्त आवेदन ऑनलाइन नहीं हो रहे हैं। इससे महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसर परेशान हैं। उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं को नोटिस थमा दिया है। जिनकी यूजर आईडी से 12 फरवरी की शाम सात बजे तक पोर्टल पर जीरो आवेदन ऑनलाइन आवेदन हुई है। नोटिस में कहा गया है कि यह घोर लापरवाही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो दिनों के भीतर जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी। इस नोटिस से आंगनबाड़ी की वे कार्यकर्ताएं अधिक परेशान हैं, जिन्हें कंप्यूटर चलाने की जानकारी नहीं है। ये कार्यकर्ता भाड़े पर ऑपरेटर रखकर काम करवा रहीं है।
बॉक्स
ऑनलाइन करने के दबाव से बढ़ी नाराजगी
इधर नोटिस जारी होने के बाद आंगनबाड़ी के कार्यकताएं परेशान हैं। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में ही उनका समय गुजर रहा है। कई महिलाएं आधी-अधूरी आवेदन भरकर लेकर आ रही हैं। इसे भी पूरा कराने का दायित्व उन्ही के ऊपर है। शाम को घर लौटने पर इन आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री के लिए कहा जा रहा है। इससे मानसिक रुप से परेशान और विभाग से नाराज हैं।