मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी,…- भारत संपर्क

0

मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, समस्या को नजरअंदाज कर रहे सिविल विभाग के अधिकारी

कोरबा। एसईसीएल गेवरा के सिविल विभाग की उदासीनता का एक और उदाहरण नेहरू शताब्दी कॉलोनी में देखने को मिला है।कॉलोनी की मुख्य पाइपलाइन पिछले कई महीनों से फटी हुई है, जिससे हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। इसके बावजूद सिविल विभाग के अधिकारी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि फटी पाइपलाइन से लगातार पानी का बहाव हो रहा है, जिससे इलाके में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। कॉलोनी के निवासियों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सिविल विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।पानी की इस तरह की बर्बादी आने वाले समय में जल संकट को और गहरा सकती है। फटी पाइपलाइन से बहता पानी न केवल संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी गंभीर समस्या बन गया है। क्षेत्रवासियों ने एसईसीएल सिविल प्रबंधन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और फटी पाइपलाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। अधिकारियों की यह लापरवाही क्षेत्र में पानी के संकट को और बढ़ा सकती है। एसईसीएल सिविल विभाग को तत्काल इस समस्या का समाधान करने की आवश्यकता है ताकि जल संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय युवक को लगा करंट, हुई मौत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Success Story: झारखंड के शिवम ने IITs में नहीं लिया दाखिला, अब गूगल देगा 2 करोड़…| Viral Video: नई कार की डिलीवरी के समय शोरूम में ही नाचने लगे बुजुर्ग दंपति, कैमरे में…| ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा, क्या है पूरा मामला? – भारत संपर्क| Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क