महिला दिवस पर मैत्रेयी संगठन का कार्यक्रम — भारत संपर्क

महिला दिवस पर मैत्रेयी संगठन द्वारा एक निजी होटल में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसकी शुरुआत पूजन द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मंगला देवरस द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षताश्रीमती रेणुका पिंगले समाज कल्याण अधिकारी एवं श्रीमती करुणा पांडे संयुक्त संचालक वित्त नगर निगम बिलासपुर द्वारा की गई । इस अवसर पर रेणुका पिंगले द्वारा महिलाओं के हित में समाज कल्याण के लिए लागू होने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। श्रीमती पांडे द्वारा महिलाओं के अधिकार व कानून की जानकारी दी गई महिलाओं के लिए परिवार की संपत्ति के अधिकार एवं घरेलू हिंसा से बचाव का अधिकार 2005 की विस्तृत जानकारी दी। यह कानून बनने के महिलाएं अधिक निर्भय सक्षम होंगे निर्भया कांड के बाद बने नए कानून की जानकारी भी दी गई ।कार्यक्रम में घरेलू कार्य में सहयोगी 12 महिलाओं का सम्मान साड़ी और श्रीफल के द्वारा किया गया । सभी दीदी अपने पारिवारिक कार्य के साथ अन्य कार्य में सहयोग देती है। इस अवसर पर डॉ शकुंतला ने बताया की महिलाएं अपने अधिकारो के प्रति सचेत रहें और योजनाओ का लाभ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उठाएं। अतिथियों को साल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अंजू श्रीवास, सीमा पवार, सुप्रिया यादव, रामेश्वरी कश्यप, शांति, सुमन श्रीवास, मधुबाई ,मिनी बाई पुसैया बाई रोशनी बाई सरोज एवं संतोषी आदि 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया।श्रीमती नमिता घोष द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर मैत्रेयी संगठन से किशोरी साहू, डॉ रश्मि जितपुरे,भारती तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहें।
Post Views: 2