रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर खुदकुशी मामले में कई अनसुलझे पेंच,…- भारत संपर्क

0
रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर खुदकुशी मामले में कई अनसुलझे पेंच,…- भारत संपर्क




रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर खुदकुशी मामले में कई अनसुलझे पेंच, कंधे की हड्डी खिसकने के बाद आखिर कैसे कोई महिला फांसी का फंदा लगाकर कर सकती है खुदकुशी, पति पर संदेह गहरा रहा – S Bharat News























इधर रेलवे डिवीजन ऑफिस में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी खुदकुशी मामले में भी महिला के परिजनों ने उसके पति ओबरे हेल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पता चला कि घटना वाली सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान विनीता साहनी गिर गई थी जिसके कारण उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी। इस अवस्था में कोई कैसे फांसी के फंदे पर गांठ लगाकर उससे लटक सकता है ? जबकि महिला के कंधे की हड्डी खिसकी हुई थी।

इधर विनीता साहनी के पिता और भाई ने बताया कि उनकी मर्जी के खिलाफ विनीता ने ओबेरे हेल के साथ लव मैरिज किया था, जिसे विनीता के पिता ने अपने बेटों से जानकारी छुपा कर कार भी गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इस अंतरजातीय शादी में करीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन ओबरे हेल अक्सर पैसों के लिए दबाव बनाता था। 2013 में जब विनीता का सहारनपुर ट्रांसफर हो गया तो भी ओबरे हेल ने उसे छोड़ने की धमकी दी जिससे डर कर विनीता वापस बिलासपुर आ गई। पता चला कि विनीता ने ही 10 लाख रुपए देकर जिम खुलवाया था जो कुछ दिनों में बंद हो गया, तो वही उसके पति ने धूप अगरबत्ती की फैक्ट्री भी लगाई लेकिन वह भी डूब गया। ओबरे हेल ने विनीता की मां के पर्स से ₹8000 चुरा लिए थे। ओबरे हेल को नशे का आदी बताया जा रहा है। यह भी पता चला कि विनीता ने 2020 में पति के अवैध संबंध को लेकर अजाक थाने में रिपोर्ट भी लिखवाई थी। कुल मिलाकर पूरा मामला संदेहास्पद है और महिला के परिजनों ने उसके ही पति पर बेटी की हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है। पुलिस महिला के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने जैसे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का किया जिक्र – भारत संपर्क न्यूज़ …| 30 लाख का खिलाड़ी, जिसने 2 गेंदों में लिखी KKR की हार की कहानी, रास्ता भटकन… – भारत संपर्क| खेसारी लाल और पवन सिंह को सुपरस्टार नहीं मानती ये भोजपुरी एक्ट्रेस, इन 2 एक्टर्स… – भारत संपर्क| युवा मोर्चा ने भव्य रूप से मनाया बिलासपुर भाजपा पूर्वी मंडल…- भारत संपर्क| पुरानी रंजिश में युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार — भारत संपर्क