मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे ने अनशन किया स्थगित, सरकार को दी एक महीने की मोहलत |… – भारत संपर्क

0
मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे ने अनशन किया स्थगित, सरकार को दी एक महीने की मोहलत |… – भारत संपर्क
मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे ने अनशन किया स्थगित, सरकार को दी एक महीने की मोहलत |… – भारत संपर्क
मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे ने अनशन किया स्थगित, सरकार को दी एक महीने की मोहलत

मराठी नेता मनोज जरांगे पाटिल

मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है. दरअसल मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने की मांग को लेकर मनोज जरांगे अंतरवाली सराती में 8 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे. मनोज जरांगे पाटिल से सरकार के शिष्टमंडल मंडल ने मुलाकात की है. जिसमें संदीपान भूमरे, संभुराजे देसाई शामिल थे.

अनशन उन्होंने ऐसे वक्त में स्थगित किया है जब कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी. मनोज जरांगे ने 8 जून को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी. अंतरवाली सराती में तैनात डॉक्टरों की एक टीम ने उनसे इलाज करने का अनुरोध किया था. हालांकि, मनोज जरांगे पाटिल ने इलाज कराने से इनकार कर दिया है. अनशन स्थगित करने के बाद मनोज जरांगे ने सरकार को अल्टीमेटम भी दे दिया है.

सरकार को दी एक महीने की मोहलत

मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार को एक महीने का वक़्त दिया है. पाटिल ने कहा कि सरकार ने अगर एक महीने में काम नही किया तो, सीधे विधानसभा के चुनाव में उतरूंगा. यानी सरकार के पास 13 जुलाई तक का वक़्त है कि वो मनोज जरांगे की मांगें मान लें. जरांगे पाटिल से मुलाकात के बाद मंत्री संभुराजे देसाई ने कहा कि जरांगे की लड़ाई के वजह से मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण मिला है. मंत्री ने कहा कि वो 14 जून यानी शुक्रवार कोनअधिकारियों की बैठक बुलाएंगे.

ये भी पढ़ें

शरद पवार से पहल करने की मांग

मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन और महाराष्ट्र सरकार के संज्ञान नहीं लेने पर नासिक में मराठा समाज ने नाराजगी जताई थी. मराठा समाज ने मांग की थी कि शरद पवार को इस संबंध में पहल करनी चाहिए. मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन के संबंध में नासिक में संपूर्ण मराठा समाज की बैठक भी आयोजित हुई थी जिसमें शरद पवार से ध्यान देने की मांग की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs ZIM Live Score, 2nd T20I: जिम्बाब्वे के पास इतिहास रचने का मौका, क्य… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल,…- भारत संपर्क| खुश हो जाइए, इंडियन 2 की रिलीज से 6 दिन पहले कमल हासन ने इंडियन 3 पर बड़ी बात कह… – भारत संपर्क| UP: बारिश का मजा लेने हाईवे पर आए… वाहन ने मारी टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दन… – भारत संपर्क| कोई 9 9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला |…