नामांकन रैली में महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों ने…- भारत संपर्क

0

नामांकन रैली में महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और 67 पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में मंगलवार को एक ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिला। यह रैली उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। वही इस अवसर पर पार्टी के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

मंत्री लखन लाल देवांगन का कांग्रेस पर हमला:

नामांकन रैली को संबोधित करते हुए वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “आज का यह जनसमर्थन विधानसभा चुनाव की याद दिला रहा है। यह साफ संकेत है कि भाजपा फिर से कोरबा में कमल खिलाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, पिछले 10 सालों में कांग्रेस ने कोरबा शहर को विकास की दौड़ में पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस ने शहर को केवल एक कठपुतली महापौर दिया, जिसकी चाबी किसी और के हाथ में थी। वही उन्होंने आगे कहा,भाजपा कोरबा को एक सशक्त नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत का नेतृत्व शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। भाजपा के सत्ता में रहते हुए केंद्र और राज्य से मिलने वाले फंड का पूरा सदुपयोग होगा और कोरबा शहर का तेजी से विकास होगा।

संजू देवी राजपूत का संकल्प:

महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा,हर वोट का मान, हर वर्ग का सम्मान और कोरबा शहर मेरा अभिमान है। भाजपा के पिछले तीन महापौर के कार्यकाल में शहर ने जिस गति से प्रगति की थी, वह कांग्रेस के 10 साल के शासन में ठहर सी गई। वही उन्होंने आगे कहा, मैं आप सभी से वादा करती हूं कि आने वाले 5 साल में कोरबा को समृद्ध और विकसित शहर बनाने के लिए दिन-रात काम करूंगी। हर समस्या का समाधान किया जाएगा और कोरबा को ऐसा शहर बनाया जाएगा, जिस पर हम सबको गर्व हो। वही इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन साहू, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, रितु चौरसिया, वैशाली रत्न पारखी, ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, और पूर्व महापौर जोगेश लांबा शामिल रहे। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी, जैसे जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन और विनोद अग्रवाल, ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डॉ धर्मेंद्र दास ने की बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से सौजन्य…- भारत संपर्क| ‘एक होंठ कटे थे…’ नवजात बच्ची को गड्ढे में फेंक गईं दादी-नानी, कैसे बची ज… – भारत संपर्क| पटना के सरकारी अस्पताल में चूहों की मार, हड्डी का इलाज कराने आए मरीज की…| 12990 रुपए में 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा, इस सस्ते फोन में मिलेगी 16GB रैम! – भारत संपर्क| *अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन…- भारत संपर्क