Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी सक्सेस और लोगों का प्यार देखते हुए मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर रिलीज का फैसला किया। जब से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का अनाउंसमेंट हुआ था इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई कालीन भैया, मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब था। ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक ओरिजिनल स्टोरी (शुरुआती कहानी) बताई जा रही है जो शो के पहले सीजन के साथ-साथ चलती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही अब हर किसी को इसके ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद ही शानदार हैं।
Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़
Leave a Reply