*फिर विधायक गोमती साय ने निभाई संवेदनशीलता, मुंबई में मृत युवक पवन तिर्की…- भारत संपर्क

0
*फिर विधायक गोमती साय ने निभाई संवेदनशीलता, मुंबई में मृत युवक पवन तिर्की…- भारत संपर्क

जशपुरनगर:-मुंबई में कार्य करने गए ग्राम पंचायत रेडे निवासी पवन तिर्की पिता नरसिंह भगत की असमय मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद उनके परिजनों की स्थिति अत्यंत ही पीड़ादायक थी। जानकारी मिलने पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृतक के पार्थिव शरीर को मुंबई से उनके गृह ग्राम पंचायत रेडे तक एम्बुलेंस के माध्यम से भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

विधायक गोमती साय ने मृतक के परिवारजनों से भी संपर्क कर सांत्वना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने विधायक के इस त्वरित और संवेदनशील पहल की सराहना की है। इस कार्य से विधायक गोमती साय की जनसेवा और मानवीय दृष्टिकोण एक बार फिर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांप ने युवक को डसा, कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर हो गई सांप…- भारत संपर्क| Sitare Zameen Par Review : हंसिए, रोइए और सीखिए…जानें कितनी परफेक्ट है आमिर… – भारत संपर्क| जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास – भारत संपर्क न्यूज़ …| मीनाक्षी सेल्स के कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला…- भारत संपर्क| ऑस्ट्रेलिया ने WTC हारने के बाद लिया चौंकाने वाला फैसला, पहले टेस्ट से निका… – भारत संपर्क