संगठन और अधिक मजबूत बनाने का किया जाएगा प्रयास: मोदी,…- भारत संपर्क

0



संगठन और अधिक मजबूत बनाने का किया जाएगा प्रयास: मोदी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संभाला पदभार

कोरबा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रविवार को पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज पहुंचकर पदभार संभाल लिया। पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के बाद संगठन की जिम्मेदारी संभाली। शनिवार को भाजपा प्रदेश संगठन ने मनोज शर्मा को पद से हटाने के बाद गोपाल मोदी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। भाजपा जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि संगठन में फेरबदल होते रहता है। नई नियुक्ति के तहत गोपाल मोदी को जिम्मेदारी दी गई है। हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी एकजुट हैं। इसके पहले कई स्थानों जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का स्वागत किया गया। मोदी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल साहू, जोगेश लांबा, नवीन पटेल, संदीप सहगल, ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading






Previous articleकोरबा में डीएमएफ से मॉडल कॉलेज होगा विकसित, मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान की घोषणा
Next articleपारा चढ़ा तो रुलाने लगी बिजली, बार बार हो रही आपूर्ति बंद, लोग त्रस्त

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar Board Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के छात्र…| *अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में ग्रामीणों को मिल रही है सरकारी सेवाओं और…- भारत संपर्क| आपको कभी आते देखा नहीं… इधर पहलगाम हमले के बाद कश्मीर पहुंचे अतुल कुलकर्णी,… – भारत संपर्क| तेंदुए से हुआ सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का सामना, रोंगटे खड़े कर देने व… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …