मानसून मेहरबान, जमकर हो रही बारिश- भारत संपर्क

0

मानसून मेहरबान, जमकर हो रही बारिश

कोरबा। जिले में मानसून मेहरबान हो गया है। शुक्रवार को कोरबा में मानसून की पहली बारिश हुई। जोरदार बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। इस बार मानसून की देरी ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी थी। मानसून में देरी की वजह से खेती किसानी का कार्य पीछे रहा था। अब मानसून में हो रही अच्छी बारिश ने उम्मीद की किरण जगा दी है। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी जमकर बारिश हुई। आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इस साल मानसून में पिछले 10 वर्षों की अपेक्षा कम औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। बारिश के बाद लोगों को इससे राहत मिली है। लेकिन बारिश होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था जरूर बाधित रही। लगातार हो बारिश से निचली बस्तियों के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राजा ने मेरे मुंह पर गुटखा थूका, पेशाब भी पिलाने लगा था…’, आदिवासी युवक … – भारत संपर्क| Sarangarh News: हत्या का प्रयास और डकैती:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …| SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल के 14582 पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई, बस आजभर…| बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: खेल दिखाकर जाजूगरनी बन रही थी बेटी, सामने से पापा ने ऐसे किया खेल खत्म