*आकर्षक झांकियों और दीपों से सज रहा मां का दरबार, जगत जननी की अराधना में…- भारत संपर्क

0
*आकर्षक झांकियों और दीपों से सज रहा मां का दरबार, जगत जननी की अराधना में…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। यहां के दरबारी टोली में संगम सेवा समिति द्वारा मां अम्बे की स्थापना की गई है। यहां पंडाल और आसपास के क्षेत्र में आकर्षक सजावट की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सप्तमी में माता का जागरण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रसिद्ध गायक मोनू ठाकुर और गायिका आयुषी शुक्ला ने अपने साथियों के साथ जसगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति भाव में डुबोकर थिरकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं गुरुवार को स्थानीय बच्चों ने भक्तिगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन को मोह लिया। शुक्रवार की शाम यहां डांडिया का आयोजन किया गया है। साथ ही भक्त धुवन नृत्य के माध्यम से जगत जननी की अराधना भी करेंगे।

*हर दिन खिचड़ी भोग व भंडारा*

संगम चौक में दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन विशेष तौर पर खिचड़ी भोग लगाया जा रहा है एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पूरे चौक को रंगीन विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

*विधायक हुईं शामिल*

गुरुवार को विधायक रायमुनी भगत ने पहुंचकर मां अम्बे की अराधना किया। उसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक एवं झांकियों के कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डिजिटल युग में छत्तीसगढ़: मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन – भारत संपर्क न्यूज़ …| ‘पागल हो गया है क्या…’ हाथ में बैट पकड़कर रोहित शर्मा ने किसे दिया ऐसा जव… – भारत संपर्क| 999 रुपए का प्लान, Free में स्मार्ट टीवी, अनलिमिटेड इंटरनेट और 15 OTT ऐप्स का… – भारत संपर्क| IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी,…| तन पर सलवार सूट, मन में बसा ‘चोर’… लड़कियों के कपड़े पहन लूटने पहुंचे एटी… – भारत संपर्क