नगर निगम और श्रम विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए…- भारत संपर्क

0



नगर निगम और श्रम विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आइसक्रीम फैक्ट्री को किया सील

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के निहारिका क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी के पास संचालित आइसक्रीम फैक्ट्री के विरुद्ध मिली शिकायत के आधार पर नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। वही जानकारी के अनुसार जाँच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में एक 17 साल का नाबालिग भी काम कर रहा था।इस मामले में बाल श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण बनाया गया है। अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम, न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया है और इसे न्यायालय में प्रकरण लगाया जाएगा। वही कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वंसत द्वारा नियमों का उलंघन करने वाले फैक्ट्री के विरुद्ध शिकायत मिलने तथा अन्य समय पर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Loading






Previous articleनितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का स्थापना दिवस और सम्मान समारोह हुआ संपन्न
Next articleजनपद पंचायत अंतर्गत पीएम आवास सर्वे कार्य का हुआ शुभारंभ

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंग्लैंड में नंबर-1 बनने की ओर ऋषभ पंत, एमएस धोनी भी छूट जाएंगे पीछे! – भारत संपर्क| बिलासपुर में पेड़ों को कील मुक्त करने हेतु जागरूकता अभियान –…- भारत संपर्क| इंस्टाग्राम में खुद को बता रहे थे शूटर, बाद में पुलिस के…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अनुकूल वातावरण : कैरियर निर्माण में… – भारत संपर्क न्यूज़ …| हर तरफ चर्चा, लेकिन कैसे काम करती है Starlink? समझना है जरूरी – भारत संपर्क