शहर के प्रवेश द्वार रायपुर रोड में नगर निगम ने किया…- भारत संपर्क

0
शहर के प्रवेश द्वार रायपुर रोड में नगर निगम ने किया…- भारत संपर्क

बिलासपुर- शहर के प्रवेश द्वार रायपुर रोड में नगर निगम बिलासपुर ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारियों बारो डिग्रेडेबल तकनीक से पौधारोपण किया।एयू बैंक और अदानी गैस पाइप लाइन के द्वारा नगर निगम के पौधारोपण अभियान में अपने सीएसआर मद से सहयोग किया जा रहा है। आज महापौर श्रीमती पूजा विधानी निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार,एमआईसी सदस्य कुसुम कोसले,श्याम साहू,विजय मरावी,अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा,अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी प्रवेश कश्यप सहायक अभियंता श्रीकांत नायर,एयू बैंक के अंकित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पौधारोपण किए। नगर निगम द्वारा आगामी 2 अक्टूबर तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा।

रायपुर मार्ग में लगाए गए इन आक्सीजन युक्त और छाया देने वाले पेड़ से आने वाले समय में इस मार्ग की शोभा बढ़ाएगी और साथ ही पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

बायो डिग्रेडेबल तकनीक पर्यावरण लिए अनुकूल समाधान

इस तकनीक में पौधों को ऐसे बायोडिग्रेडेबल पाइप में लगाया जाता है, जो समय के साथ पूरी तरह से मिट्टी में समा जाता है। इससे पौधों की जड़ों को पूर्ण पोषण मिलता है और पौधों का विकास बेहतर होता है, क्योंकि नीचे में केबल लगा होता है, जिससे पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचता है। इस पहल के तहत शहर के अलग-अलग हिस् में सड़क किनारे पौधरोपण किए जाएंगे।

बायोडिग्रेडेबल तकनीक के फायदे

*पर्यावरण के अनुकूल*: बायोडिग्रेडेबल सामग्री मिट्टी में पूरी

तरह घुलमिल जाती है, जिससे प्लास्टिक और अन्य प्रदूषक तत्वों की समस्या नहीं होती।

*मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार* यह तकनीक मिट्टी को पोषक तत्वों से भरपूर बनाती है, जो पौधों की वृद्धि के लिए फायदेमंद होता है।

*जल संरक्षण*: बायोडिग्रेडेबल पाइप पानी को अवशोषित करते हैं और इसे धीरे-धीरे पौधों तक पहुंचाते हैं।

*शहरी तापमान में कमी*: अधिक पौधे लगाने से शहरी गर्मी में कमी आती है और हवा साफ रहती है।

*सुरक्षित पौधे*: इस सिस्टम से पौधे लगाने से ट्री गार्ड की जरूरत नहीं पड़ती, पौधे सीधे जाते हैं और मवेशियों का भी डर नहीं रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Asia Cup 2025 Points Table: श्रीलंका ने जीत से खोला खाता, फिर भी नहीं बन सक… – भारत संपर्क| अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ में बॉबी देओल क्यों बने लीड? डायरेक्टर ने कर दिया खुलासा – भारत संपर्क| बॉयफ्रेंड आता था घर, दादी का दखल बर्दाश्त नहीं हुआ तो पोती ने कर दी हत्या….. – भारत संपर्क| 75% सब्सिडी, उन्नत बीज…मखाना किसानों की होगी बंपर कमाई, नीतीश सरकार ने…| बंसोड़ मोहल्ले में कच्चा मकान बनाकर रहने वाले 87 परिवारों को…- भारत संपर्क