नए सत्र से ग्रेजुएशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति होगी लागू- भारत संपर्क

0

नए सत्र से ग्रेजुएशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति होगी लागू

कोरबा। अगले महीने से शुरू होने जा रहे नए सत्र से ग्रेजुएशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होगी। इसके अनुसार सिलेबस में कई बदलाव किए जा रहे हैं। मसलन, पहली बार 1893 स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया गया ऐतिहासिक भाषण वी एक्सेप्ट ऑल रिलीजन्स एज ट्रू… को अंग्रेजी में शामिल किया जा रहा है। इंग्लिश लिटरेचर में ही अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा अफ्रीका, कनाडा, फ्रांस समेत दुनिया के दूसरे देशों को भी पढ़ेंगे। मैथ्स के छात्र एंशिएंट मैथ्स भी पढ़ेंगे। इसमें प्राचीन भारतीय गणितज्ञों द्वारा खोजे गए नियम, ग्रहों की गति, काल गणना समेत अन्य विधियों को जानेंगे। जिले में 18 निजी और सरकारी कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में ग्रेजुएशन में इंग्लिश, हिंदी, गणित, इतिहास, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, संस्कृत समेत अन्य कोर्स का सिलेबस 2024-25 से बदलेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर से कोर्स बदलेगा। जानकारों ने बताया कि ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के विभिन्न विषयों के लिए ऐसे कोर्स डिजाइन किए जा रहे हैं कि यदि एक साल बाद छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं, तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। एक साल में ही उन्हें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। फिर इस पढ़ाई का उपयोग भी रोजगार के लिए कर सकेंगे। ग्रेजुएशन सेकंड ईयर में भी इसी तरह कोर्स को तैयार किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19 Premiere LIVE Updates: इन 15 सितारों की हुई ‘बिग बॉस 19’ में… – भारत संपर्क| भव्य भजन संध्या में गूंजे बाबा रामदेव जी व आई माता के भजन — भारत संपर्क| मनरेगा के तहत औचित्यपूर्ण हितग्राहीमूलक एवं अभिसरण के तहत…- भारत संपर्क