राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का 4 जून को बिलासपुर दौरा- भारत संपर्क

0
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का 4 जून को बिलासपुर दौरा- भारत संपर्क

बिलासपुर, 2 जून 2025/राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्ष महोदया श्रीमती विजया राहटकर 4 जून को बिलासपुर प्रवास पर पहुंच रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती राहटकर नई दिल्ली से विमान से रवाना होकर 10.05 बजे बिलासपुर पहुचेंगी। सवेरे 10.30 बजे रेलवे ऑडिटोरियम में मानव तस्करी विरोधी विषय पर आयोजित वर्कशॉप में शामिल होंगी। आरपीएफ पर्सनल के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। दोपहर 12.30 बजे गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पॉश एवं सायबर सेक्यूरिटी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपरान्ह 3 बजे बिलासपुर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगी। शाम 5 बजे सर्किट हाउस में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम 7 बजे राजधानी रायपुर के लिए सड़क मार्ग से होकर रवाना हो जायेंगी।


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khatu Shyam Prasad : खाटू जी के प्रसाद में खाई जाने वाली ये चीज सेहत को पहुंचाती…| एशिया कप 2025 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, सामने आया ये अपडेट – भारत संपर्क| पर्यावरण को लेकर ICJ का ऐतिहासिक फैसला, दुनिया भर की सरकारों की बढ़ सकती है चिंता – भारत संपर्क| UP: ट्रेनी महिला सिपाहियों के हंगामे का असर! 2 IPS पर एक्शन, एक को किया सस्… – भारत संपर्क| बिहार चुनाव बहिष्कार पर मंथन: RJD ने कांग्रेस के जरिये INDIA गठबंधन को भेजा…