प्रशांति वृद्धाश्रम में नई टॉयलेट सीट व फ्लश लगाना था, निगम…- भारत संपर्क

0

प्रशांति वृद्धाश्रम में नई टॉयलेट सीट व फ्लश लगाना था, निगम ठेकेदार ने पुराने का कर दिया उपयोग, संस्था के अध्यक्ष ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत

कोरबा। वृद्धाश्रम जैसे संस्थानों के कार्यों में भी निगम के ठेकेदार गड़बड़ी करने और लापरवाही से नहीं चुकते हैं। निगम के ठेकेदार ने प्रशांति वृद्धाश्रम के शौचालयों में नई टॉयलेट सीट और फ्लश लगाने की बजाए पुराने का इस्तेमाल कर दिया। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है।
नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष सादिक शेख ने बताया कि प्रशांति वृद्धाश्रम के शौचालय और स्नानघरों को नए सिरे से तैयार करने सहित अन्य कार्यों के लिए नगर पालिक निगम ने छह लाख रुपए की निविदा जारी की थी। कार्य आबंटन मनोज अग्रवाल नामक ठेकेदार को जारी किया गया था। वृद्धाश्रम के पुरुष एवं महिला वार्ड के शौचालयों व स्नानघरों को नए सिरे से तैयार करना था। ठेकेदार ने शौचालयों में नई टॉयलेट सीट लगाने के बजाए पुरानी सीट को ही बिठा दिया। फ्लश भी पुराने वाले इस्तेमाल किए गए। कुछेक सामाग्री नई लगाई गई, लेकिन उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसी तरह स्नानघरों में पुराने वर्षों से उपयोग हुए पाइप और नलों को लगा दिया। शॉवर का भी काम नहीं किया गया। वॉश बेसिन भी पुरानी ही लगा दी गई। कार्य आबंटन के अनुसार कई कार्य नहीं किए गए हैं। इस संदर्भ में प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन करने वाली नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने ठेकेदार मनोज अग्रवाल एवं निगम के सर्वमंगला जोन प्रभारी एनके नाथ से कई बार कहा था कि कार्य उचित तरीके से नहीं हो रहा है, लेकिन बात नहीं सुनी गई। 27 फरवरी को ठेकेदार मनोज अग्रवाल ने जोन प्रभारी एनके नाथ को वृद्धाश्रम लाकर मुआयना करा दिया गया कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सादिक शेख ने जोन प्रभारी एनके नाथ से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण हो गया था। श्री शेख ने जोन प्रभारी से कहा कि ठेकेदार ने पुराने सामानों का ही उपयोग कर दिया है तथा कुछेक अन्य कार्य भी, जो निविदा अनुसार किए जाने थे नहीं किए गए हैं। जोन प्रभारी ने शिकायत पर कोई रिस्पांस नहीं दिया। सादिक शेख ने इस संदर्भ में कलेक्टर को लिखित शिकायत देते हुए जांच एवं कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवराज सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने किया बोल्ड, शर्मा जी के बेटे ने 165 के स्… – भारत संपर्क| Viral Video: ‘मुझसे शादी क्यों की?’ अमेरिकी महिला ने भारतीय पति से पूछा, जवाब ने जीता…| यूक्रेन ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार क्यों खरीदना चाहता है…ये पैसा यूरोपीय देश… – भारत संपर्क| Raigarh: चक्रधर समारोह-2025; 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला… – भारत संपर्क न्यूज़ …| जब तक खुदकुशी न करो… इंस्टाग्राम पर डाला अपडेट, फिर फंदे से झूल गई महिला – भारत संपर्क