अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …

भारत संपर्क न्यूज़ 09 सितंबर। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 10 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रूपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी।
इस महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट्स फेडरेशन के प्रदेश महसचिव व वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने सेवानिवृत्त पत्रकारों की सम्मान निधि 10,000 से बढ़ाकर 20,000 करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि साय कैबिनेट का यह फैसला पत्रकारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की स्थिति को देखते हुए यह फैसला पत्रकारों व उनके परिवार के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| *बड़ी सौगात:– ग्रामीणों की वर्षों मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क| श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क| अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …