
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की थाना पेंड्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे को 49 पैकेटों में छिपाकर ओडिशा के मलकानगिरी से कोरबा और गौरेला क्षेत्र में खपाने लाया जा रहा था। पुलिस ने बस मालिक सह चालक दिलीप कुमार हिंडिया और स्थानीय सहयोगी भीमसेन केंवट को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a Reply