प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर…- भारत संपर्क


बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगी, जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार 8 सितम्बर को बिलासपुर स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर कार्यशाला के मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर अग्रवाल ने कहा कि देश का सर्वांगीण विकास एवं निरंतर ऊंचाईयों पर ले जाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितम्बर को है। सेवा परमो धर्मः को चरितार्थ करते हुए समाज के गरीब, शोशित एवं वंचित वर्गो के उत्थान हेतु अनेकों ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे है, उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अद्वितीय है। प्रत्येक वर्श विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते है एवं उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य रहने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते है। भाजपा के राश्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत् विभिन्न कार्यक्रम आये हुए है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राश्ट्र सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गो तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने एवं वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक साकार करने का आव्हान किया है।
केडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिश्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती, गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित करना है, जिस हेतु विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोश्ठों के पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी गई है।
कार्यशाला में प्रस्तावना रखते हुए बिलासपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिधियों से आव्हान किया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत् जिसमें भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे उसमें हम सभी की जवाबदेही है कि उसे अच्छे से सफल बनाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, एस.कुमार मनहर, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, संतोश कौशिक, अश्वनी शर्मा, अजीत सिंह भोगल, देवेन्द्र कौशिक, रानू सिदार, सक्रीता लहरे, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, गायत्री दुबे, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, राकेश चंद्राकर, कृश्ण कुमार कौशिक, रामू साहू, रमेश लालवानी, दिनेश पाण्डेय, चंद्रप्रकाश मिश्रा, महेश चंद्रिकापुरे, मनीश अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, बलराम देवांगन, भृगु अवस्थी, विजय ताम्रकार, सुनीता जगत, नारायण तावड़कर, दत्ता त्रिपुरवार, किशोर राय, दिनेश देवांगन, प्रकाश यादव, संगीता परिहार, राजेन्द्र भंडारी, भारती माली, मनोज वर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, शिव प्रताप साव, नीरू विश्ट, दिलीप श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, एस श्रीनिवास राव, लव श्रीवास, हरीश साहू, नैनलाल साहू, विनोद यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।