*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और…- भारत संपर्क

 

*जशपुरनगर 11 सितंबर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है। हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से बिजली की पहुंच दूरस्थ क्षेत्रों में भी निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घूमरा पकरीटोली, ग्राम पंचायत तिलंगा के सलिहाटोला और ग्राम बरहागुडा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश की टीम का जीत के साथ आगाज, फिर भी पॉ… – भारत संपर्क| पकड़ी गई ड्रग्स तस्कर सरिता बाई, राजस्थान से मंगाती थी नशे का सामान; फिर इं… – भारत संपर्क| Raigarh: कल से अग्र समाज का महापर्व महाराज अग्रसेन जयंती का आगाज – भारत संपर्क न्यूज़ …| मिर्जापुर: सीट बढ़ाने की मांग कर रहे छात्रों को कुलपति ने कार से कुचला, 2 छ… – भारत संपर्क| TV9 Digital Bihar Baithak: ‘टीवी9 डिजिटल बिहार बैठक’ का आगाज आज, DyCM…