बांग्ला नव वर्ष पहला वैशाख पर समाज के लोगों ने बिलासपुर …- भारत संपर्क

0
बांग्ला नव वर्ष पहला वैशाख पर समाज के लोगों ने बिलासपुर …- भारत संपर्क




बांग्ला नव वर्ष पहला वैशाख पर समाज के लोगों ने बिलासपुर  कालीबाड़ी में पहुंचकर दी पुष्पांजलि – S Bharat News























भारत के अलग-अलग प्रान्तों में प्रचलित कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष मनाया जाता है। बंगाल समेत कई राज्यों में वैशाख से नव वर्ष का आरंभ होता है। बंगाली पंचांग अनुसार वैशाख माह की पहली तारीख यानी पहला वैशाख को बंगाली समाज ने अपना नव वर्ष मनाया। इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद नए पारंपरिक वस्त्रों में समाज के लोग पूजा अर्चना के लिए रेलवे क्षेत्र स्थित काली मंदिर पहुंचे। ईश्वर के आशीर्वाद के साथ पूरे वर्ष के मंगलमय होने की कामना के साथ यहां देवी की आराधना की गई, तो वही एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई भी दी गई। लोगों ने घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। बंगाल समेत और भी कई राज्यों में वैशाख माह के पहले दिन नव वर्ष मनाया जा रहा है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी- भारत संपर्क| विधायक फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल, अपराध दर्ज- भारत संपर्क| एनीमिया पीडि़ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बच्चों को…- भारत संपर्क| IPL 2025: विराट कोहली के इस रिएक्शन से उतर गया श्रेयस अय्यर का चेहरा, जीत क… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का किया जा…- भारत संपर्क