*आयोजन:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की जयंती…- भारत संपर्क

0
*आयोजन:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की जयंती…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में उनके भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके योगदान और व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया।स्वर्गीय ओम प्रकाश साय ने बगिया पंचायत के सरपंच पद का दायित्व बड़ी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया था।उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई सामाजिक सुधार हुए और उनके काम की गूंज आज भी बगिया पंचायत सहित क्षेत्र में सुनाई देती है।श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वर्गीय ओम प्रकाश साय के योगदान को याद किया।सभा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद का सेवन किया। यह आयोजन बगिया पंचायत में एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया।
*निस्वार्थ सेवा और योगदान को किया गया याद*
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की निस्वार्थ सेवा और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया। साथ ही, क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रेरणा को सराहा गया। यह आयोजन बगिया पंचायत के लिए ऐतिहासिक रहा। आयोजन में आए लोगों ने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश साय के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी…- भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री ने…- भारत संपर्क| MP: युवक ने सलवार सूट पहना, फिर ऊपर से बुर्का… महिला डॉक्टर के घर घुस किय… – भारत संपर्क| बाँकी मोंगरा नगर पालिका के विपक्षी पार्षदों ने किया सामान्य…- भारत संपर्क| Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: घर में ही छुपी है तुलसी की सबसे बड़ी… – भारत संपर्क