कैप कवर से ढक्कर सुरक्षित रखे गए धान, भीगा धान तो केंद्र…- भारत संपर्क

0
कैप कवर से ढक्कर सुरक्षित रखे गए धान, भीगा धान तो केंद्र…- भारत संपर्क

बिलासपुर,28 दिसंबर/ बेमौसम बारिश की संभावना के मद्देनजर खरीदी केंद्रों में रखे धान ढेरी को सुरक्षित रखा गया। तारपोलिन से सभी ढेरियों को ढंका गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने मौसम में आए बदलाव को लेकर अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजबूती से कैप कवर लगाएं। धान का एक दाना भी नुकसान नहीं होने चाहिए। सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी खरीदी केंद्र प्रभारी की होगी। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर सभी केंद्रों में धान को तारपोलिन ओढाकर सुरक्षित कर लिया गया है। तहसीलदारों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन भी दिया है।


Post Views: 6


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मथुरा जैसे स्वादिष्ट मावा पेड़ा घर पर बनाएं, ये रही ट्रेडिशनल रेसिपी| ना प्लेन, ना बस… टीम इंडिया ने लंदन से लीड्स पहुंचने के लिए लिया इसका सहा… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में 462 पदों पर भर्ती, 45 साल की उम्र वाले भी कर…| पत्नी, प्रेमी संग भागी तो पति ने कहा- भगवान का शुक्र है राजा…- भारत संपर्क