जिले में शुरू हुई धान खरीदी, धान बेचने पहुंचे किसान, पहले…- भारत संपर्क

0

जिले में शुरू हुई धान खरीदी, धान बेचने पहुंचे किसान, पहले दिन 312 क्विंटल धान बेचने कटा टोकन

कोरबा। जिले में 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। खेतों में पके फसल की कटाई और मिंजाई में तेजी आने लगी है। पहले दिन 312 क्विंटल धान बेचने के लिए नौ समितियों के 12 किसानों ने टोकन कटाया है। जो उपार्जन केंद्रों धान बेचने पहुंचने लगे थे।
जिले में 65 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होगी। कुल 53 हजार 944 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें से 2761 किसान नए हैं। धान की मिसाई के पश्चात बोरो में भरने का सिलसिला भी जारी है, जल्दी ही खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही किसान ट्रैक्टर सहित अन्य माध्यम से धान उपार्जन केंद्र पहुचेंगे और अपनी मेहनत का मूल्य ले पाएंगे। ग्राम भवरखोल व लिमडीह के किसान अमोल कंवर, रूपेश कंवर का कहना है कि इस बार वर्षा अच्छी हुई है इसलिए फसल भी अच्छा हुआ है।वर्षा अधिक होने की वजह से इस बार मैदानी के खेतों में आवश्यकता से अधिक नमी है वहीं निचले स्तर के खेतों में पानी भरा है। इस वजह से फसल कटाई में किसानों को समस्या आ रहीँ। खेत से पानी को निकालने के लिए किसानों ने मुहाने खोल रखा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Diwas 2025: 6000 करोड़ का मालिक है इंग्लैंड का ये खिलाड़ी, हिंदी भाषा… – भारत संपर्क| Upcoming Film: ‘बागी 4’ डूबी! अब संजय दत्त ने सलमान के ‘दुश्मन’ से मिलाया हाथ,… – भारत संपर्क| DUSU Election 2025: SFI-AISA ने जारी किया साझा मैनिफेस्टो, NSUI और ABVP पर लगाया…| Hair Care: दादी-नानी के ये बातें रखें याद, बालों का झड़ना हो जाएगा कम| स्पेन के मैड्रिड में गैस रिसाव से विस्फोट, 25 लोग घायल, राहत-बचाव कार्य जारी – भारत संपर्क