सीजी इंडिया सुपर स्टॉर में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा,…- भारत संपर्क

0

सीजी इंडिया सुपर स्टॉर में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जागृति फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कोरबा। जागृति फाउंडेशन द्वारा बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में सीजी इंडिया सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग , ट्रांसजेंडर , गरीब व जिनके अभिभावक नहीं है। उनको फ्री एंट्री दी गई। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई उक्त बातें जागृति फाउंडेशन की डायरेक्टर अंजू कुर्रे ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में से तीन इशिका कुर्रे विनर रही। मिस कैटेगिरी में आरोही सिंह मिस सीजी इंडिया और मिसेज में कविता मिश्रा , आयषा फातिमा विनर रही। मिस कैटेगिरी में सुप्रिया साहू रही। मिस बिलासपुर का टैग मुनमुन सिंह को दिया गया। फास्ट रनअप तुलसी पाटले, सेकेंड प्रियंका केंवट थी। मिस्टर कैटेगिरी में विवेक बर्मन विनर थे। फस्र्ट रनअप राहुल गंर्धव और सेंकेड रनअप पंकज डोंडे थे। मिस्टर सीजी का टैग लकेश्वर केंवट को दिया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी अलग-अलग कैटेगिरी में खिताब हासिल किया। आगामी 29 जून को कोरबा पॉम मॉल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टॉर वी.दीपक साहू व अन्य शिरकत करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाक और ठुड्डी पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे| Viral Video: जींस-टॉप पहनकर पाकिस्तान की सड़कों पर घूमी लड़की, देखिए फिर क्या हुआ| तुरंत फोन से हटाएं ये खतरनाक ऐप्स, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान – भारत संपर्क| टी20 ब्लास्ट में छाया पाकिस्तानी गेंदबाज, केवल 19 गेंदों में हैट्रिक के साथ… – भारत संपर्क| अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …