बिलासपुर भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस- भारत संपर्क

0
बिलासपुर भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस- भारत संपर्क

बिलासपुर। 6 अप्रैल रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया, तत्पश्चात वरिश्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शाल श्रीफल भेंट कर पुश्पमाला से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने राम नवमी एवं पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक राश्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राश्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राश्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी बने। श्री साहू ने कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा सरकार केन्द्र में विद्यमान है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राम हमारी आस्था है, राम मंदिर का निर्माण किसी अन्य दल ने नहीं किया उपेक्षित रखा। मोदी जी ने इसको यथार्थ रूप दिया और मंदिर का भव्य निर्माण कराया। धारा 370 समाप्त हुआ है। देश की एकता के लिए मोदी जी ने बहुत कुछ किया है। वफ्फ बोर्ड का अध्यादेश लाया गया। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। समाज के अंतिम व्यक्ति का उन्नति हो, यही भाजपा का मुख्य उद्देश् है।

इस अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर पंच से लेकर सांसद तक विजयी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार वक्ता करता हूं। आज जो स्वरूप पार्टी में दिखाई दे रहा है वह कार्यकर्ताओं के बलबूते पर है। सन् 1951 से गठित होकर से आज विशाल वृक्ष बन है जिसमें सभी वरिष्ठों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकताओं को राम नवमी एवं पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व में नम्बर एक की पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत बनी है। कार्यकर्ताओं ने सभी चुनाव जीत कर पार्टी का दमखम दिखाया है।
पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि जब देश में जनसंघ की स्थापना नहीं हुई थी, तब कांग्रेस भाजपा की मजाक उड़ाती थी, लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई जी ने हार नहीं मानी और आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनाकर लोगों को सही रास्ता दिखाया।
कार्यक्रम में वरिश्ठ भाजपा नेता नारायण तावड़कर, चंद्रभूशण शुक्ला, किशोर शुक्ला, इतवारी साहू, मोहन लाल श्रीवास, मेलूराम देवांगन का शाल श्रीफल भेंट कर पुश्पमाला से सम्मान किया गया और कार्यक्रम में मिश्ठान का वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, गुलशन ऋशि, अमरजीत सिंह दुआ, किशोर राय, अरूण चौहान, वाणी राव, राजेश सिंह, नैन सिंह परिहार, डॉ.सुनील जायसवाल, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, अनुज टंडन, कृश्ण कुमार कौशिक, निखिल केशरवानी, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, बबलू कश्यप, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, रवि मेहर, रमेश लालवानी, संध्या चौधरी, विजय ताम्रकार, प्रकाश यादव, रंगा नादम,  संदीप दास, सतीश गुप्ता, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, पल्लव धर, केशरी इंगोले, निरजा सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, हरि गुरूंग, अमित तिवारी, नीतिन पटेल, महर्शि बाजपेयी, आशीश तिवारी, नीतिन छाबड़ा, मोनू रजक, श्यामसुंदर तिवारी, अनिल सिंह, गोपाल यादव, अमरदीप बोलर, चौहान, शंकर अहीरवार, महाबली कोशले, कृश्णा रजक, सुरेश वाधवानी, लालजी यादव, लक्ष्मीकांत शास्त्री, इंशु गुप्ता, सिकंदर खान, अभिशेक राज, मोनू बाजपेयी, रूपेश यादव, राजेश रजक, संतोश ठाकुर, स्मिता नामदेव, शुभम तिवारी, मनीश कुमार कश्यप, संतोश कुमार श्रीवास सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैस… – भारत संपर्क| KING: जिस अंदाज में Deepika Padukone ने पिछली 2 फिल्मों से छापे 2000 करोड़,… – भारत संपर्क| क्या किसी वस्तु को छूने पर आपको भी होता है करंट लगने का…- भारत संपर्क| जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति काट रहा था जेल, वही पत्नी…- भारत संपर्क| रामनवमी पर बरेली में ‘प्रकट’ हुए भगवान हनुमान… खेत से निकली मूर्ति, गांव … – भारत संपर्क