छठ पूजा के सफल आयोजन पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने…- भारत संपर्क

0
छठ पूजा के सफल आयोजन पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने…- भारत संपर्क




छठ पूजा के सफल आयोजन पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र दास का किया सम्मान, छठ घाट को लेकर चल रही चर्चाओं पर संरक्षक एसपी सिंह ने जताई चिंता –





































पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच द्वारा बिलासपुर छठ घाट में चार दिवसीय छठ पूजा उत्सव के सफल आयोजन पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के नए युवा सदस्यों ने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास का सम्मान किया। जिनके द्वारा कहा गया कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन विगत वर्षों की अपेक्षा अधिक सफल और ऐतिहासिक रहा।

इस अवसर पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के संरक्षक और बिलासपुर छठ घाट के पितामह एस पी सिंह ने कहा कि उनके और उनके कुछ साथियों के प्रयास से बिलासपुर का छठ घाट आज पूरे देश भर में अपनी पहचान बन चुका है। उन्होंने चिंता जताई कि इतना बड़ा घाट तो बन गया लेकिन अब इस पर कुछ लोगों की कुदृष्टि है, जो इसे हड़पना चाहते हैं। समाज में भी पद की लालसा लिए कुछ अपने ही लोग इन्हें हवा दे रहे हैं। ऐसे में इस घाट की चिंता छठ महापर्व समिति के साथ सेवा कार्य करने वाले युवाओं को ही करनी होगी। उनका मानना है कि छठ घाट में एक पत्ता भी हिले तो इसकी जानकारी समिति को होनी चाहिए। इस घाट की पहचान और घाट को बनाए रखने के लिए युवाओं को ही जिम्मेदारी लेनी होगी। साथ ही इसकी महानता को और आगे बढ़ाने का काम भी युवाओं को ही करना है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास ने नए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस बात से निश्चिंत है कि पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ऊर्जावान और समर्पित हाथों में सुरक्षित है। डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास का सम्मान करने वालों में मुन्ना सिंह सतीश सिंह शशि मिश्रा सुधीर झा धनंजय झा विनोद सिन्हा आनंद मोहन मिश्रा जुगल किशोर नागेंद्र सिंह गुड्डू भैया रूपेश कुशवाहा, आनंद झा अक्ष झा आदित्य ठाकुर शुभम् झा प्रिंस झा केशव झा आशीष चौधरी संस्कार आदि शामिल रहे।



error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गूगल करा रहा फ्री में AI कोर्स, घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई, सर्टिफिकेट भी मिलेगा| जान्हवी कपूर के फैशन सेंस पर फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश – भारत संपर्क| पैरों की बदबू से छुटकारा दिलाने के टिप्स, ये नेचुरल चीजें आएंगी काम| *जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार…- भारत संपर्क| Viral Video: बंदे ने ट्रेन पर दिखाया ऐसा स्टंट, लोग बोले- भाई आप मरते-मरते बचे हो!