एक साथ खिले 9 ब्रह्मकमल, दर्शन के लिए उमड़े लोग- भारत संपर्क

0

एक साथ खिले 9 ब्रह्मकमल, दर्शन के लिए उमड़े लोग

कोरबा। जिले में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है।अग्रोहा मार्ग में रहने वाले अशोक कुमार अग्रवाल के घर में ब्रह्म कमल का फूल खिला है। ब्रह्म कमल को बहुत ही दुर्लभ फूल माना जाता है। आमतौर पर यह उत्तराखंड, हिमाचल और अरुणाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में ही पाया जाता है। इसे उत्तराखंड में कौल पद्म के नाम से जाना जाता है। यह वहां का राजकीय फूल भी है। ये फूल जमीन पर उगता है, न कि पानी में जैसे सामान्य कमल और खास बात ये है कि यह सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही खिलता है। दरअसल, कोरबा के रहने वाले अशोक कुमार अग्रवाल ने 5 साल पहले ब्रह्म कमल के पौधा को लगाया था। इस पौधे में इस बार एक साथ नौ सुंदर फूल खिले हैं। सफेद रंग के इन फूलों की खुशबू से पूरा घर और मोहल्ला महक उठा है, और इस अद्भुत नजारे को देखने लोग भी जुट रहे हैं। जानकार बताते हैं कि सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ब्रह्म कमल के कई औषधीय गुण भी हैं। इसके फूल, पत्ते, बीज और जड़ें कई बीमारियों जैसे बुखार, घाव, सर्दी-जुकाम और यहां तक कि कैंसर में भी उपयोगी मानी जाती हैं। यह लिवर को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है। कोरबा जैसे मैदानी इलाके में इसका खिलना लोगों के लिए एक आश्चर्य और शुभ संकेत से कम नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क