अंचल के लोगो ने पहली बार देखा 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
अंचल के लोगो ने पहली बार देखा 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। चक्रधर समारोह में पहुंचने वाले दर्शकों को विविध भारतीय व क्षेत्रीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य आदि कलाओं से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में आज चक्रधर समारोह के सातवे दिन दर्शकों को 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य भी देखने का अवसर चक्रधर समारोह मंच के माध्यम से मिला। समारोह में आज रायपुर से पहुंची सुश्री मृदुस्मिता दास और श्री राजीव कुमार दास के युगल द्वारा असमिया सत्रिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अनोखे नृत्य की प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह के सातवे दिन की शाम को यादगार बना दिया जिसे उपस्थित दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे।

असमिया सत्रिया नृत्य असम का एक सुंदर शास्त्रीय नृत्य है। यह नृत्य आध्यात्मिक व कलाओं से सम्पूर्ण भारतीय सांस्कृतिक नृत्य है। यह पूर्वोत्तर में ठंड के मौसम में सामान्यतः किया जाता है। संगीत के क्षेत्र में सात शास्त्रीय नृत्य है। असमिया सत्रिया नृत्य 8वे शास्त्रीय नृत्य के रूप में शामिल की गई है। यह नृत्य वैष्णव विचारधारा को समर्पित है।

खरसिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी…पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ़्तर 
पीएम बीमा योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा है लाभान्वित
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार का हुआ आगाज़ – भारत संपर्क न्यूज़ …| मन्नारा आउट, निया शर्मा इन! ‘Laughter Chefs 2’ से बाहर हो गईं प्रियंका चोपड़ा की… – भारत संपर्क| IPL 2025 Points Table: पंजाब और लखनऊ की जीत का क्या हुआ असर? देखिए पॉइंट्स … – भारत संपर्क| गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ…स्किन है ड्राई तो हो सकती हैं ये 5 वजह| एनटीपीसी सीपत की सौगात, कौड़िया और रलिया में 80 लाख के विकास…- भारत संपर्क