फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता पर हमला करने वाले 5…- भारत संपर्क

0
फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता पर हमला करने वाले 5…- भारत संपर्क

दैनिक भास्कर बिलासपुर के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाशो को पुलिस ने ना सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि उनका जुलूस निकालकर थाने लेकर पहुंची।

हर दिन की तरह अपना काम खत्म कर शेखर गुप्ता शुक्रवार शाम कतिया पारा स्थित अपने घर पहुंचे तो घर के गेट के पास गाड़ी खड़ा कर कुछ बदमाश युवक शराब पी रहे थे, साथ ही वे गाली गलौज भी कर रहे थे। शेखर गुप्ता ने उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा तो वे उनसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। शेखर गुप्ता के साथ विवाद करने वाले राहुल सिंह, मिथिलेश सिंह और शुभम उस वक्त तो वहां से चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद अपने कुछ और साथियों के साथ हाथ में डंडा ,लाठी लेकर शेखर गुप्ता के घर में घुस गए और अश्लील गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। शेखर के पिता अशोक गुप्ता बीच बचाव को पहुंचे तो उन्हें भी मार कर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में पिता पुत्र को सिम्स में भर्ती किया गया।

इधर इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने शुभम सोनी, राहुल सिंह, मिथिलेश सिंह, रोहन साहू और काव्यांशु बिनोबिया को गिरफ्तार किया है। तीन को तो पुलिस ने कुछ ही घंटे में रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। वही पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से लाठी, डंडा, चाकू और मोटरसाइकिल ,स्कूटी जप्त की गई है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने गांधी चौक से इन बदमाशों का जुलूस निकाला जो कान पकड़ कर माफी मांगते पूरे रास्ते चलते नजर आए।


Post Views: 16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*Big Breaking jashpur :- खबर का असर:- स्कूल खुलते ही नदारद हेडमास्टर पर…- भारत संपर्क| ब्रेकिंग न्यूज़…..हाईकोर्ट ने विवादित स्थानांतरण आदेश पर…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral: पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर का ये वीडियो देखा क्या? दावा- ट्रंप से मिलने…| इंग्लैंड में टीम इंडिया का टेस्ट इतिहास, 18 साल से जो नहीं हुआ, गिल- गंभीर … – भारत संपर्क