पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के…- भारत संपर्क

0

पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ खेली फूलों की होली

कोरबा। जिले अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में होली का त्यौहार बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ मनाया गया। वही गुलाब की पंखुड़ियां व फूलों से होली खेली गई। कोरबा सर्वमंगला पुलिस ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया गया। उनके साथ बैठकर पुलिस स्टाफ ने वृद्धजनों के साथ भोजन किया। वही इस दौरान सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विभव तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित थे। एएसआई विभव तिवारी ने बताया कि होली का त्योहार रंगों का पर्व है जिसमें प्रेम और भाईचारे का संदेश है। त्यौहार पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है। उनके पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रशांति वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजन अपने परिजनों, घर-परिवार से वर्षों से दूर रहकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनको एक बेटे की तरह होली के त्यौहार की खुशियां देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार ने उनके बीच पहुंचकर होली का त्यौहार मनाया। उनके साथ फूलों की होली खेली गई। बुजुर्गों के साथ होली खेलकर उनके साथ भोजन का स्वाद लेकर हमने काफी आत्मसंतुष्टि महसूस की है। वही श्री तिवारी ने कहा कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी संवेदना होती है,अपराधियों के लिए सख्त पुलिस समय-समय पर अपने नाते-रिश्ते, मानवता को निभाने में भी पीछे नहीं रहती। समय-समय पर सोशल पुलिसिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करते रहते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गूगल करा रहा फ्री में AI कोर्स, घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई, सर्टिफिकेट भी मिलेगा| जान्हवी कपूर के फैशन सेंस पर फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश – भारत संपर्क| पैरों की बदबू से छुटकारा दिलाने के टिप्स, ये नेचुरल चीजें आएंगी काम| *जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार…- भारत संपर्क| Viral Video: बंदे ने ट्रेन पर दिखाया ऐसा स्टंट, लोग बोले- भाई आप मरते-मरते बचे हो!