थाना सिविल लाइन, बिलासपुर की कार्यवाही , धारदार हथियार…- भारत संपर्क


बिलासपुर, 09 अप्रैल 2025 – थाना सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले एक आदतन बदमाश के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहा था।
आरोपी का नाम:
अरुण लहरे, पिता स्व. राजाराम लहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी मनीमाता नगर, तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनांक 09.04.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि मनीमाता नगर शुलभ के पास एक युवक अपने हाथ में लोहे का धारदार चापड़ लहराते हुए राहगीरों और आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा।
जप्त सामग्री:
- एक नग लोहे का धारदार चापड़।
पुलिस ने आरोपी अरुण लहरे के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है।
थाना सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
Post Views: 6
