नवीन कानून संहिताओं पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए पुलिस…- भारत संपर्क

नवीन कानून संहिताओं पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए पुलिस अधिकारियों सहित 131 विवेचक
कोरबा। कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में नवीन कानून संहिताओंभारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं गैर राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 131 विवेचक सम्मिलित हुए।कार्यशाला का उद्देश्य नवीन कानूनों के प्रावधानों की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ करना तथा विवेचना में आ रही जमीनी समस्याओं का समाधान करना था। कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, डॉ. ममता भोजवानी ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 और सीमा प्रताप चंद्रा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भारतीय न्याय संहिता 2023 का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में चर्चा के दौरान विवेचना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। यह संवादात्मक सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।