पुलिस ने लापता हुए मासूम को सकुशल परिवार से मिलाया- भारत संपर्क

0

पुलिस ने लापता हुए मासूम को सकुशल परिवार से मिलाया

कोरबा। जिले के कटघोरा बस स्टैंड में एक लगभग 7 वर्षीय लक्की नाम का बच्चा मिला जो अपने माता-पिता का नाम-पता बता पाने में असमर्थ था। जिसे कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर थाना कर्मचारियो ने शहर में लगातार उसके परिजनो का पता लगाया, किन्तु कुछ पता नहीं चला। इसके पश्चात बच्चे को चाइल्ड सेंटर कोरबा सुरक्षित रखने हेतु भेजा गया। वही इसी बीच लक्की की मां मंजू यादव निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर थाना में बच्चे को पता करते आई। इसी दौरान थाना स्टाफ आरक्षक महेंद्र चंद्रा से मोबाइल पर संपर्क किया गया। वह बच्चा तब तक चाइल्ड सेंटर में भर्ती नहीं हुआ था। उसे तत्काल वापस थाना कटघोरा बुलाकर बच्चे की माता मंजू यादव, मामा सुमित यादव के सुपुर्द किया गया। वही बताया जा रहा हैं की बच्चा अपनी मां, चाचा, दादी के साथ न्यायालय कटघोरा आया हुआ था। वही बच्चे को उसके परिजन से मिलाने में थाना कटघोरा के थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी, उपनिरीक्षक शिवकुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरतालिका तीज के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन| डायल 112 पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, रायगढ़ जिले को मिलेंगे 16 नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: फ्लाईओवर से स्टंट मारकर हीरो बनना चाहता था लड़का, अंत में हुआ कुछ बुरी…| *सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क