ओवर स्पीड गाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, इस वर्ष कुल 443…- भारत संपर्क

0

ओवर स्पीड गाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, इस वर्ष कुल 443 वाहनो पर की गई कार्रवाई

कोरबा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना, चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष 8 माह में ही 443 कार्यवाही कर ली गई है, जो क़रीबन 257 प्रतिशत की वृद्धि है। 4,92,300/- समन शुल्क वसूला गया। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यातायात जागरूकता पर आज शाम 7 बजे SSP रजनेश सिंह फेसबुक पर…- भारत संपर्क| वन मंत्री केदार कश्यप का राजकिशोर नगर बजरंग चौक पर हुआ आतिशी…- भारत संपर्क| VIDEO: रोके नहीं रुके आंसू… 17 साल के आयुष म्हात्रे ने किसे रुला दिया? – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jio Plan: 91 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का ये प्लान है पैसा वसूल – भारत संपर्क