*भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, युवा…- भारत संपर्क

0
*भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, युवा…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पंडरा पाठ मंडल पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महा सदस्यता अभियान मोर बुथ मोर अभियान के तहत भाजपा मंडल पंडरापाठ में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

धर्मांतरण के विरुद्ध मुखर रहने वाले मिशन घर वापसी के महानायक भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा जिले का पंडरापाठ मंडल हमारा सबसे सशक्त गढ़ है जो अभेद है।इस अभेद गढ़ को हम सबको बरकरार रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हो रहे महा सदस्यता अभियान को पूर्ण मनोयोग के साथ लक्ष्य से आगे लेकर जाना है।इसके लिए हर कार्यकर्ता मजबूती से इस काम को करें।

जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल पंडरा पाठ के सदस्यता प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के टीम की उपस्थिति में मोर बुथ मोर अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जशपुर जिले के दोकड़ा में…- भारत संपर्क| समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| सिंधी समाज की बेटी ने किया मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह, लव…- भारत संपर्क| *बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर…- भारत संपर्क| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले…