प्रेरणा महिला मंडल मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, रासलीला, बरसाने की…- भारत संपर्क

0

प्रेरणा महिला मंडल मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, रासलीला, बरसाने की होली, दहीहांडी का आयोजन

कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल सीएसईबी कोरबा पूर्व के कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव के साथ रासलीला और दहीहांडी फोड़ी गई। महिलाओं और बच्चों ने नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया। बच्चों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। सीएसईबी कोरबा पूर्व के सीनियर क्लब में जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कार्यपालक निदेशक हेमंत सचदेव व उनकी धर्मपत्नी सविता सचदेव रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़वा संयंत्र के कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा व उनकी धर्मपत्नी निवेदिता बंजारा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष तौर पर संजीव कंसल की उपस्थिति रही। प्रेरणा महिला मंडल के पदाधिकारी अलका कंसल, राजेश्वरी रावत, मालती जोशी के अलावा सचिव अनिता टंडन, कोषाध्यक्ष अल्का मानिक, क्रीड़ा सचिव अनामिका गुप्ता, सीमा राजपूत, सहसचिव साधना सोनी, उत्तरा ठाकुर, सांस्कृतिक सचिव निशा गोठी व अंजना मंडलोई मौजूद रहे। मंच संचालन सांस्कृतिक सचिव द्वय श्रीमती गोठी व मंडलोई ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क