सब्जियों के राजा आलू के बढ़े भाव, हरी सब्जियों के दाम में…- भारत संपर्क

0

सब्जियों के राजा आलू के बढ़े भाव, हरी सब्जियों के दाम में राहत, चुनावी सीजन में मंहगाई बिगाड़ रही रसोई का बजट

कोरबा। सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू के दाम इतने बढ़े है कि अब यह आम लोगों की थाली से दूर हो रहा है। मुड़ापार बाजार में आलू खुदरा बाजार में 35 रुपए किलो में बिक रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद वस्तुओं के भाव में अक्सर बढ़ोतरी होती है। इस बार चुनाव से पहले ही महंगाई लोगों को आर्थिक सेहत बिगाड़ रही है। इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। बाजार में जो हरी सब्जियां बिक रही हैं, उनके दाम सामान्य से ज्यादा है। बाजार पहुंचे लोग सब्जियों के दाम सुनकर ही हाय तौबा करने लगे। फूल गोभी 40 रुपए प्रति किलोग्राम की भाव पर बिका। टमाटर, बरबट्टी, सिमला मिर्च और बैगन के भाव भी लोगों को परेशान कर रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि गर्मी की वजह से बाहर से हरी सब्जियों में फल-फूल आना कम हो गया है। लोकल सब्जियों के साथ-साथ बाहार से भी सब्जियां कोरबा के बाजार में आ रही है। लेकिन भाव इतना नहीं है कि हर वर्ग इन सब्जियों को खरीद सके। सब्जियों के बढ़ती किमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की परेशानी बढ़ा दी है।हरी सब्जियों के दाम बढ़े गए हैं, लेकिन बरबट्टी और भिंडी के दाम ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। बाजार व किराना दुकानों में आलू 40 रुपए और प्याज 25 रुपए के दर से बिक रही है। लेकिन भिंडी के दाम अभी 20 से 30 रुपए प्रति किलो बना हुआ है। बाजार में लोकल भिंडी लगभग 30 रुपए किलो में बिक रही है।गर्मी के साथ ही हरी सब्जियों के दाम ने लोगों के कीचन का बजट बिगाड़ दिया है। आलू के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो अब खुदरा बाजार में 35 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम की भाव से बिक रहा है। आलू के बढ़ते दाम ने लोगों के जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है। आलू के लिए उन्हें अधिक रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मियों में एक महीना रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?| शाहरुख-सलमान की फिल्म भी हो चुकी है बैन, ‘फुले’ से पहले इन 5 पिक्चर्स पर हुआ खूब… – भारत संपर्क| संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच बड़ा बवाल, दो दिग्गजों को बैन करने की उठी मांग, क्या है पूर… – भारत संपर्क| 365 Days Plan: 1198 रुपए में 365 दिन चलेगा ये सस्ता प्लान, बेनिफिट्स हैं कमाल – भारत संपर्क