ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा पर्व के आयोजन के सम्बंध में की समीक्षा
15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का होगा आयोजन
द बस्तर मड़ई में बिखरेगी बस्तर की बहुरंगी कला-संस्कृति की छटा

 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने वाले देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है, जो कि 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह दशहरा पर्व विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया से गूंज उठा रायगढ़, ढोल-नगाडो के साथ हुआ भगवान गणेश प्रतिमा का… – भारत संपर्क न्यूज़ …| MP: सड़क हादसों पर रिपोर्टिंग कर रहा था पत्रकार, खुद हो गया हादसे का शिकार;… – भारत संपर्क| *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांसाबेल के शासकीय कन्या स्कूल में…- भारत संपर्क| जुकाम होने पर बार-बार छींक आने से हो जाते हैं परेशान, ये नुस्खे दिलाएंगे तुरंत…| एनटीपीसी लारा में स्वछता ही सेवा अभियान का आगाज – भारत संपर्क न्यूज़ …