अजगर ने किया खरगोश का शिकार, पूजा पाठ कर खरगोश का किया गया…- भारत संपर्क

0

अजगर ने किया खरगोश का शिकार, पूजा पाठ कर खरगोश का किया गया अंतिम संस्कार

कोरबा। भुलसीडीह गांव में विशालकाय 10 फीट के अजगर ने एक पालतू खरगोश का शिकार किया। अजगर ने खरगोश को कुण्डी मारकर मार दिया, लेकिन उसे निगल नहीं पाया। घर वालों ने मृत खरगोश का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने अजगर को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। मकान मालिक मेहतरीन बाई ने बताया कि एक खरगोश को पिछले 4 सालों से छोटा था तब से पाला था और रोज की तरह वह खरगोश के कुनबा में घास देकर आई हुई थी। जहां थोड़ी देर बाद जाकर फिर देखा तो खरगोश मृत हालत में पड़ा हुआ था। पास में विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। तब चीख पुकार मचाते हुए बाहर निकाली और इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। मेहतरीन बाई ने बताया कि इससे पहले भी सांप निकलने की घटनाएं घर में हो चुकी है, लेकिन इस बार विशालकाय अजगर पहली बार घर के अंदर देखा गया। समय रहते उस पर नजर पड़ गए नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर सांप लगभग 10 फीट का था, जिसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। खरगोश को मृत हालत में देखकर ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं अजगर उसे निगल नहीं पाया और कुंडली मारकर वही बगल में ही बैठा हुआ था। थोड़ी देर बाद खरगोश को निगलने का प्रयास जरूर करता। जितेंद्र सारथी ने बताया कि अब लोग सांपों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और उन्हें मारने के बजाय बचाने में विश्वास रखते हैं। परिजनों ने मृत खरगोश का अंतिम संस्कार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘मैंने न्यूक्लियर वॉर रोका, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में गिरे 7 फाइटर जेट, ट्रंप का बड़ा… – भारत संपर्क| भारत में 24.8 कराेड़ छात्र स्कूलों में रजिस्टर्ड, इसमें से 44% प्री प्राइमरी…| आबकारी मंत्री के जिले में अवैध शराब विक्रेताओं की दबंगई,…- भारत संपर्क| अजगर ने किया खरगोश का शिकार, पूजा पाठ कर खरगोश का किया गया…- भारत संपर्क| स्वच्छता के लिए नुक्कड़ और मोहल्लों में चल रहा अभियान,…- भारत संपर्क