Raigarh: परशुराम जन्मोत्सव पर्व में शामिल हो सर्व विप्र समाज-…- भारत संपर्क

0
Raigarh: परशुराम जन्मोत्सव पर्व में शामिल हो सर्व विप्र समाज-…- भारत संपर्क

10 मई को परशुराम मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

भारत संपर्क न्यूज़ 8 मई 2024। विप्र समाज के सबसे बड़े उत्सव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सभी विप्र समाज से अपील की है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि रायगढ़ में विप्र समाज की स्थानीय संस्था के माध्यम से हर वर्ष भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी अक्षय तृतीया 10 मई शुक्रवार को शाम 4 बजे से भगवान परशुराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस दौरान भक्त गणों के द्वारा जलपान और स्वागत की व्यवस्था भी की गई है। इस पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सम्पूर्ण विप्र समाज से अपील की है कि इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। और भगवान परशुराम जी के बताए आदर्शो पर चलकर देश सेवा करें।

Previous articleCG News: पेड़ में 20 फीट ऊंचाई पर बैठा भालू…वन विभाग ने जंगल में खदेड़ा
Next articleकांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PSEB 10th Result 2025: जल्द होंगे नतीजे जारी, जान लें चेक करने के तरीके| गर्मियों में एक महीना रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?| शाहरुख-सलमान की फिल्म भी हो चुकी है बैन, ‘फुले’ से पहले इन 5 पिक्चर्स पर हुआ खूब… – भारत संपर्क| संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच बड़ा बवाल, दो दिग्गजों को बैन करने की उठी मांग, क्या है पूर… – भारत संपर्क