Raigarh News: सहारा इंडिया के पूर्व ब्रांच मैनेजर की 19…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: सहारा इंडिया के पूर्व ब्रांच मैनेजर की 19…- भारत संपर्क

मैग्नेटो मॉल दो दुकानें,छह नया अकाउंट में करोड़ों रुपए जमा होंगे सीज

भारत संपर्क न्यूज़ 27 फरवरी 2024। कलेक्टर कोर्ट ने सहारा इंडिया के पूर्व ब्रांच’ मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा की 19 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। अब उसकी रायपुर और रायगढ़ की कई अन्य संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है। छह नए बैंक एकाउंट भी हैं जिसमें करोड़ों रुपए जमा हैं। इसकी जानकारी कुर्की आदेश के बाद आई है।
विदित रहे कि सैकड़ों परिवारों ने अपनी जमा पूंजी सहारा इंडिया में यह सोचकर जमा कराई कि भविष्य में यह रकम उनके काम आएगी। ऐसा होता भी लेकिंन बीच में पूर्व ब्रांच मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा ने शातिर खेल खेला। अपना भविष्य बनाने के लिए सैकड़ों लोगों की रकम हड़प ली। बॉन्ड पेपर के जरिए ऐसी ठगी की गई जिसमें वह खुद तो करोड़पति बन गया लेकिन जमाकर्ता लोग गरीब हो गए। करीब छह हजार निवेशकों के करोड़ों रुपए गबन कर लिए गए।

कलेक्टर न्यायालय में रायगढ़ जिले से 3157 आवेदन मिले। इसके अलावा सरगुजा के 24, जगदलपुर के 722, कांकेर के 764 और कोरबा के 1150 कुल 5817 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इतने निवेशकों से 49,22,06,926 रुपए हड़पे जाने का केस चला। कलेक्टर ने 19 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने शर्मा की अन्य संपत्तियों की जानकारी भी साझा की है। मैग्नेटो मॉल में 1672 वर्गफुट और 769 वर्गफुट की दो दुकानें, वृंदावन प्लाजा में 931 वर्गफुट की दुकान, बैंक ऑफ बड़ौदा में चार एकाउंट, पंजाब नेशनल बैंक में एक एकाउंट और एचडीएफसी बैंक में एक एकाउंट की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इन बैंक एकाउंट्स में करोड़ों रुपए जमा हैं।

निवेशकों के करोड़ों रुपयों में से ओमप्रकाश शर्मा ने ज्यादा कमाई की। उसके साथ करीब 24 और कर्मचारी भी थे। उनकी भी भागीदारी इस अपराध में रही है। पुलिस अब तक अन्य को नहीं पकड़ पाई है। जितनी संपत्ति कुर्क की गई है, उससे केवल 10-15 प्रश रकम ही वापस मिल सकती है। रायपुर समेत दूसरे जिलों में संपत्ति पर वहां के कलेक्टर निर्णय लेंगे। रायगढ़ शहर में शीट नंबर 43 की 11 दुकानें, गैलेक्सी टावर की दो दुकानें, छातामुड़ा की एक जमीन और दो दुकानें, तेतला, कोंड़ातराई, रामनिवास टॉकीज चैक की दुकान मिलाकर 19 संपत्तियों की कीमत 3,86,70,647 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क| जूता चुराई की रस्म बनी बवाल की वजह – दूल्हा बोला “नहीं चाहिए…- भारत संपर्क| अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैस… – भारत संपर्क| KING: जिस अंदाज में Deepika Padukone ने पिछली 2 फिल्मों से छापे 2000 करोड़,… – भारत संपर्क| क्या किसी वस्तु को छूने पर आपको भी होता है करंट लगने का…- भारत संपर्क