Raigarh News: कलेक्टर गोयल पहुंचे लैलूंगा, तालाब गहरीकरण कार्य का…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: कलेक्टर गोयल पहुंचे लैलूंगा, तालाब गहरीकरण कार्य का…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 18 मई 2024। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज विकासखण्ड लैलूंगा के दौरे पर पहुुंचे। यहां उन्होंने पाकरगांव के पंडरीतालाब में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान के बारे में जानकारी ली, श्रमिकों ने बताया कि नियमित रूप से भुगतान मिल जाता है। कलेक्टर गोयल ने उनसे यहां बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत भी साथ उपस्थित रहे।

कलेक्टर गोयल लैलूंगा के शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा भी पहुंचे। जहां वर्तमान में 21 प्रकार की प्रजाति के आम फसल लगे हुए है। साथ ही यहां लीची फसल का भी उत्पादन किया गया है। कलेक्टर गोयल ने पूरे उद्यान परिसर का मुआयना किया और आम फसल की बागवानी को देखकर उद्यान प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने उद्यान में मिस्ट चैंबर एवं हार्डेनिंग चैंबर के मरम्मत हेतु प्राक्कलन तैयार कर जिला पंचायत को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने वहां के स्टाप डेम को भी देखा। उक्त स्टाप डेम के पानी से पूरे उद्यान के पौधों को सिंचित किया जाता है। उन्होंने डेम के माध्यम से पानी की सप्लाई नियमित रूप से करते रहने की बात कही।

Previous articleRaigarh News: ओडिसा में सरकार बनने पर भाजपा बाहरी की बजाय ओडिसा के बेटे को बनाएगी मुख्यमंत्री :- ओपी चौधरी
Next articleRaigarh News: समर कैम्प से छपोरा के बच्चों की प्रतिभा में आया निखार…छपोरा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में समर कैम्प आयोजित
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब सीक्वल के सहारे इमरान हाशमी! ‘आवारापन 2’ के बाद लाएंगे 13 साल पुरानी इस फिल्म… – भारत संपर्क| स्टेज पर दुल्हन खिंचवा रही थी फोटो, तभी दूल्हे ने तमतमाते हुए मारा कमेंट, फिर बोला-…| छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार,…- भारत संपर्क| Uttarakhand Board 12th Result 2025 Live Updates: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,…| Elon Musk ने किस से पूछा मेरे बच्चों की मां बनोगी, क्या एक बार फिर बाप बनना… – भारत संपर्क