Raigarh News: फांसी पर लटकी हुई मिली महिला की लाश….परिजनों ने…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: फांसी पर लटकी हुई मिली महिला की लाश….परिजनों ने…- भारत संपर्क

रायगढ़। जिले की तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में 18 फरवरी की रात एक विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोढ़ी में 18 फरवरी की रात एक विवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता 25 साल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते 19 फरवरी की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतरावाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

9 दिसंबर को हुई थी शादी
ग्राम गोढी के ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। 18 फरवरी की सुबह अभिषेक रोजाना की भांति तराईमाल में स्थित किसी प्लांट में काम है। दोनों हंसी खुशी जीवन यापन करते आ रहे थे इसी बीच अचानक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने से वो भी अचंभित हैं कि आखिरकार महिला ने किन कारणों से यह कदम उठाया है।

मृतका के परिजनों ने लगाया आरोप
प्रियंका गुप्ता के द्वारा आत्महत्या की जानकारी मिलते ही तमनार के ग्राम गोढ़ी पहुंचे मृतका के परिजनों ने तमनार थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्रियंका आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी की हत्या कर शव टांगने का आरोप भी लगाया है।

आत्महत्या से पहले परिजनों से की थी बात
प्रियंका गुप्ता की माता बीणा देवी, पिता संजय कुमार अग्रहरि निवासी चीर बगीचा जिला जशपुर ने बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब 7 बजे प्रियंका मोबाइल वीडियो कॉल से प्रियंका से  बात हुई जिसमें प्रियंका हंसते हुए बात कर रही थी फिर अचानक  प्रियंका गुप्ता की सास संजू गुप्ता ने उन्हें इस घटना की सूचना देकर अपने घर बुलाया जहां उनकी बेटी प्रियंका का शव फांसी पर लटका हुआ था।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस संबंध में तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने बताया कि तमनार के ग्राम गोढी में महिला की मृत्यु की सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया गया है मृतका का नाम प्रियंका गुप्ता है। मृतका का शव फांसी के फंदे में मिला था। फोरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर की गई। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे जांच कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क